देहरादून:उत्तराखंड में विजिलेंस ने आज चालान की रकम में धांधली को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को पांच साल पहले दर्ज हुए मुकदमे के मामले में गिरफ्तार किया है।
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आनंद जायसवाल ने 2017 में ऋषिकेश में एआरटीओ रहते चालान की राशि में 29 लाख की हेराफेरी की थी। तब इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद जायसवाल को परिवहन मुख्यालय से अटैच कर दिया था। आज जायसवाल को मुख्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को उन्हें विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पिछला लेख 'टीचर ऑफ द ईयर-2022' : देहरादून में हुआ प्रदेश के गुरुजनों का सम्मान
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads