शनिवार को कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल ने हावड़ा के टिकियापारा इलाके से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने शुक्रवार रात दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से उठाया।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''दोनों हावड़ा में आतंकवादी समूह का जाल फैलाने में शामिल हैं। हम उनकी भूमिका के बारे में और जानने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि दोनों, जिनमें से एक एमटेक इंजीनियर था, पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में आईएसआईएस के पदाधिकारियों के संपर्क में थे।

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads