हिमााचल के नतीजों पर क्या बोले पीएम मोदी...!

गुजरात में भाजपा लगातार 7वीं बार सरकार बनाने जा रही है। इस जीत के बाद जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने दिल्ली के BJP मुख्यालय में PM नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं, ये जनादेश अभिभूत करने वाला है। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। आपका प्यार उपचुनावों में भी दिखा। यूपी के रामपुर में भाजपा जीती है। बिहार के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का प्रदर्शन कर रहा है।
मोदी ने कहा कि चुनावों के दौरान मैंने गुजरात की जनता से कहा था, इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। मैंने वादा किया था कि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ें, इसके लिए मैं जी जान से कोशिश करूंगा। जनता ने गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर नया इतिहास रच दिया है। ढाई दशक से लगातार सरकार में रहने के बावजूद ऐसा प्यार अभूतपूर्व है। लोगों ने जाति-वर्ग आदि विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया।

हिमाचल प्रदेश के नतीजों पर जताया आभार
मैं हिमाचल के हर मतदाता का भी आभारी हूं। हिमाचल के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम पर हार जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल में कभी परिणाम नहीं आए हैं। हिमाचल में हर पांच साल में सरकारें बदली हैं, लेकिन हर बार जीत हार में 5-6 प्रतिशत तक का अंतर रहा है। इस बार एक प्रतिशत से भी कम का अंतर जनता का प्यार दिखाता है। भाजपा भले ही हिमाचल में एक प्रतिशत से कम रह गई, लेकिन विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता शत प्रतिशत रहेगी।

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख गुजरात नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook