देहरादून:जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है। 

सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads