उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ बना हुआ है। सभी जिलों में धूप खिली हुई है। लेकिन इस बीच भी भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, गंगोत्री हाईवे पर झाला के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता बंद हो गया है। गुरुवार को चटक धूप में ही दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हाईवे पर झाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों ने भूस्खलन होने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

सूचना पर बीआरओ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बीते दिनों बारिश व बर्फबारी हुई। जिसके बाद चटक धूप में यहां भूस्खलन हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान कोई वाहन या राहगीर हाईवे से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पिछला लेख सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व फूलदेई की बधाई
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads