उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरूआत जल्द ही होने जा है। जिसके चलते जोरो शोरो से तैयारी चल रही है। चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए पहली बार रेंज कार्यालय में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इसकी कमान एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह के हाथ में रहेगी। इसके अलावा चारधाम यात्रा 2025 का नोडल अधिकारी आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप को बनाया गया है।

चारधाम यात्रा मार्ग को पहली बार सुपर 15 जोन, 41 जोन और 137 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर का क्षेत्र 10 किलोमीटर रहेगा। यहां पर पुलिसकर्मी 24 घंटे जगह-जगह पर घूमंगे और अन्य ड्यूटी करेंगे। पूरे यात्रा मार्ग पर छह हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था संभालेंगे।

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव और यातायात निदेशक एनएस नपलच्याल ने शुक्रवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होनें चारधाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन और आपदा से निपटने की तैयारियों की वह खुद निगरानी करेंगे। इसके अलावा रेंज कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में प्रभारी के अलावा एक डीएसपी, दो इंस्पेक्टर, चार एसआई के अलावा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात रहेंगे। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। यह कंट्रोल रूम आगामी पांच दिनों के भीतर सक्रिय कर दिया जाएगा।

साथ ही अन्य विभागों से तालमेल बैठाने के लिए भी एक विशेष डेस्क स्थापित की जाएगी। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय स्तर पर डीआईजी कानून व्यवस्था धीरेंद्र गुंज्याल के नेतृत्व में एक अलग से चारधाम सेल गठित किया जाएगा। यह पूरी यात्रा से संबंधित सूचनाओं को इकट्ठा करेगा।

पिछला लेख Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर, सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads