दिल्ली के कश्मीरी गेट पर एक बार फिर से अपराध की घटना सामने आई है। दरअसल उबर की एक महिला ड्राइवर प्रियंका देवी पर रात को लगभग 2:00 बजे उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट पर पत्थर से हमला किया गया। गाड़ी पर पथराव उसका फोन छीनने के इरादे से किया गया।  परंतु महिला बच निकलने में कामयाब रही। महिला के सीने में केवल कुछ मामूली चोटें आई हैं। जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार अस्पताल में कराया गया।

कश्मीरी गेट क्षेत्र के डीसीपी सागर सिंह कालसी ने बताया कि उन्हें रात को 2:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि महिला पर हमला हुआ है। जब पुलिस प्रशासन वहां पर पहुंचा तो कार का शीशा टूटा हुआ था और महिला घायल अवस्था में थी। उसने बताया कि उसके कार्य में किसी ने पत्थर से हमला किया है और उसका फोन छीनने की कोशिश की। कामयाब ना होने पर वह वहां से भाग गया। महिला उबर ड्राइवर प्रियंका देवी समय पुर बादली की रहने वाली है।

ड्राइवर प्रियंका देवी ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस ने बताया कि अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads