केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को बिहार के बक्सर में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा भयानक था कि सुरक्षाकर्मियों ने अश्विनी कुमार चौबे को सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बिहार के बक्सर के बनारपुर में किसानों से बात करने पहुंचे थे। उन्होंने थोड़ी देर तक किसानों से बात की परंतु थोड़ी देर बाद भीड़ उग्र हो गई। इसके बाद उनके काफिले पर लोगों ने जमकर पथराव किया।
दरअसल पूरा मामला यह है कि बिहार के बक्सर के चौसा गांव में सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा थर्मल पावर प्लांट के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था परंतु उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया। किसान लगातार उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। 2 दिन पहले पुलिस ने किसानों को उनके घर में घुसकर काफी मारा, उन पर लाठीचार्ज किया गया।
जिसके बाद किसान काफी उग्र हो गए किसानों ने घर से बाहर निकल कर रात भर रोड पर बवाल काटा। कई बसें जला दी, रास्ते जाम कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को भी बर्बरता पूर्वक मारा है। किसानों को शांत करने ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे थे मगर उन्हें वहां से अपनी जान बचाा कर वापस आना पड़ा।