देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री व कार्यकारिणी के सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भाग लिया। मदन कौशिक ने बताया कि बैठक में पहले दिन आर्थिक प्रस्ताव, गरीब कल्याण की योजनाएं समेत विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तस्वीर ट्वीट किया है और लिखा बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर से आए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस दौरान सीएम धामी ने कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात की और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी की।

पिछला लेख BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए CM धामी
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads